25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला

पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रखंड के 25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रखंड के 25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में आकलन परिणाम साझा किये गये, वहीं गतिविधि-आधारित शिक्षण, बच्चों की सहभागिता और बाल-मैत्रीपूर्ण कक्षा बनाने पर जोर दिया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राधा सिंह ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी मिलेगी, जब शिक्षक और बच्चे खुशी-खुशी विद्यालय आये. आकलन के अंक गोपनीय न रखें. सभी के साथ साझा कर सुधार की रणनीति बनाये. आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा में डर का माहौल बिल्कुल नहीं हो. बच्चे तब सीखते हैं, जब वे सुरक्षित महसूस है. बौद्धिक गतिविधियों से उनके मानसिक गुणवत्ता में वृद्धि होनी चाहिये. संचालन प्रवीण कुमार तथा टीम सदस्य प्रिंस राज, निम्मी गुंजन, अजहरुद्दीन और अंजलि ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola