घायल मजदूर की मौत आक्रोशित हुए मजदूर, धरना-प्रदर्शन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
घायल मजदूर की मौत आक्रोशित हुए मजदूर, धरना-प्रदर्शन

प्रकाश यादव (35) की मौत के बाद गुरुवार को शव रांची से लाया गया.

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस बांझेडीह में कार्यरत सिंगारडीह निवासी प्रकाश यादव (35) पिता- बालेश्वर यादव की चोट लगने व बाद में इलाज के क्रम में उसकी मौत के बाद गुरुवार को शव रांची से लाया गया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वह कोल हैंडलिंग साइड में काम करता था. इधर, मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर मजदूर आक्रोशित हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर काम बंद कर प्लांट के गेट पर धरना पर बैठ गये. सभी मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी, पीएफ की राशि व प्लांट के अंदर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे. नेतृत्व कर रहे झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि प्लांट के अंदर एक एंबुलेंस स्थायी तौर पर रहना चाहिये, ताकि आपात स्थिति में मजदूरों को इलाज की सुविधा मिल सके. सूचना मिलते ही डीवीसी के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मजदूरों के बीच पहुंचे और वार्ता की. उन्होंने घोषणा की कि तत्काल पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये और बाद में पांच लाख रुपये, एक आश्रित को नौकरी, पीएफ की राशि दी जायेगी. वहीं स्थायी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही गयी. घोषणा के बाद मजदूर काम पर लौट गये. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, दशरथ पासवान, गाजी खान, सिकंदर यादव सहित भारी संख्या में मजदूर मौजूद थे. प्लांट में सुरक्षा के मानकों का नहीं होता पालन घटना दुख जताते हुए बरकट्टा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव ने मृतक प्रकाश यादव को श्रद्धांजलि देते हुए घटना को दुखद बताया. उन्होंने कहा कि यदि प्लांट में एंबुलेंस होता तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा मिल जाती जो की नहीं मिला. जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव ने कहा कि प्लांट में प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के मानकोंं का अनुपालन नहीं किया जाता है जिसके कारण बार बार ऐसी घटना होती रहती है. सीएसआर से काम के नाम पर लॉपीपॉप बांटा जाता है. झामुमो छात्र जिलाध्यक्ष सुधाकर यादव ने कहा कि केटीपीएस अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है, यहां इलाज नहीं होता है सिर्फ गेट पास के लिए मेडिकल बनता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola