राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीते 12 पदक

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 21 Nov 2025 8:41 PM

विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक विद्यालय के नाम किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. खेलो झारखंड एसजीएफआइ झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक विद्यालय के नाम किया है. खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किये. प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर तक झारखंड सरकार एवं झारखंड शिक्षा परिषद, रांची के तत्वाधान में गणपतराय इंडोर स्टेडियम रांची में आयोजित हुई. अंडर-14 बालक वर्ग में ऋषभ राज (38 किलो) ने रजत, नीतिश कुमार (41 किलो) ने कांस्य तथा प्रीतम कुमार यादव (57 किलो) ने रजत पदक जीते. अंडर-17 फ्री स्टाइल बालक वर्ग में प्रिंस कुमार (71 किलो) ने कांस्य पदक हासिल किया. अंडर-19 फ्री स्टाइल वर्ग में कुंदन कुमार (70 किलो) ने रजत तथा पीयूष कुमार (74 किलो) ने कांस्य पदक प्राप्त किये. अंडर-17 ग्रीको रोमन वर्ग में चिराग सिंह (80 किलो) ने रजत और अंडर-19 ग्रिको रोमन वर्ग में साहिल कुमार (82 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते. बालिका वर्ग के अंडर-14 में परी अवध्या (62 किलो) ने रजत पदक जीता. अंडर-17 वर्ग में खुशी कुमारी (61 किलो) ने कांस्य तथा अवंतिका कुमारी (73 किलो) ने रजत पदक प्राप्त किया. अंडर-19 बालिका वर्ग में सृष्टि रानी (57 किलो) ने रजत पदक हासिल किया. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने प्रदर्शन से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. मौके पर उप निदेशक विनोद कुमार, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, आशुतोष गौतम, शंकर कुमार, टिंकू कुमार, विक्रम कुमार, फैयाज़ कैशर, चंदन पांडेय, विशाल आनंद, संजय मिश्रा, शाहिद आलम, रजनी बाला, अभिलाषा सिंह, भोला कुमार, सुनील पाठक, रंजीत सिंह, प्रियंका मित्रा, संयुक्ता बिद, नीतिका सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola