चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस को सौंपा
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 10:34 PM
दूधीमाटी के समीप एक घर में चोरी के प्रयास के दौरान लोगों ने पकड़ा
: दूधीमाटी के समीप एक घर में चोरी के प्रयास के दौरान लोगों ने पकड़ा कोडरमा. थाना क्षेत्र के कोलटेक्स के समीप एक किराये के मकान में चोरी करने की आरोपी महिला को शुक्रवार को लोगों ने उसके बच्चों के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. महिला के पास से चोरी का आभूषण भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह आरोपी महिला दूधीमाटी के समीप अशोक साव के घर में दो बच्चों के साथ बिना बताये प्रवेश कर गयी. अनजान महिला को इस तरह घर में घुसते देख परिजनों और स्थानीय लोगों को शक हुआ. लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. पूछताछ के दौरान महिला ने घर में घुसने के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को भी कोलटेक्स के समीप दो घरों में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई थी. लोगों का कहना है कि यह महिला अपने बच्चों के साथ खाना मांगने के बहाने घरों में प्रवेश करती थी और मौका पाकर पैसे व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी. कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि बुधवार को हुई चोरी के मामले में महिला के पास से जेवर बरामद किया गया है. महिला अपना नाम पल्लवी बता रही है, लेकिन वह लगातार अपना पता बदल-बदल कर बता रही है. पुलिस उसके आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है. इधर, कोलटेक्स स्थित किराये के मकान में रहने वाली पूजा कुमारी, जिनके घर से बुधवार को जेवरात व नकद से भरा पर्स चोरी हुआ था, उन्हें बुलाकर महिला की पहचान करायी गयी. पूजा कुमारी ने पुष्टि की कि यह वही महिला है, जिसे चोरी के दिन उनके घर के पास देखा गया था. यह भी जानकारी सामने आयी है कि इसी महिला ने तिलैया के लोटा फैक्ट्री के पास भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










