18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा लौटे आकाश का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा लौटे आकाश का स्वागत

साहस, अनुशासन और मेहनत से आकाश ने बढ़ाया झारखंड का मान

विज्ञापन

: साहस, अनुशासन और मेहनत से आकाश ने बढ़ाया झारखंड का मान झुमरीतिलैया. कोरियाडीह गांव निवासी और सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया के एनसीसी कैडेट आकाश कुमार अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गये हैं. महज 17 वर्ष की उम्र में आकाश ने अरुणाचल प्रदेश स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान, दिरांग में आयोजित उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर झारखंड का नाम रोशन किया है. प्रशिक्षण पूरा कर लौटने पर शनिवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आकाश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे एनसीसी कैडेटों और शुभचिंतकों ने अपने साथी की सफलता पर गर्व जताया. आकाश झारखंड के पहले एनसीसी कैडेट बन गये हैं, जिन्होंने दिरांग स्थित संस्थान से उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है. आकाश के पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत हैं. दूरी के कारण स्वागत कार्यक्रम में वे शामिल नहीं हो सके. सीएच विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी ने मिठाई भेजकर आकाश को शुभकामनाएं दीं. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार, लेफ्टिनेंट राधिका, द्वितीय अधिकारी नवीन चौधरी एवं पूरी बटालियन टीम को दी है. मौके पर 45 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी, प्रशिक्षण जेसीओ बलविंदर, सुधीर मिश्रा, अरुण कुमार पाल, नवीन चौधरी समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और परिजन मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola