परसाबाद व जयनगर संच में मनी विवेकानंद जयंती

Updated at : 12 Jan 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
परसाबाद व जयनगर संच में मनी विवेकानंद जयंती

संघ के अरविंद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के अग्रणी महापुरुषों में एक थे

विज्ञापन

जयनगर. जयनगर व परसाबाद संच में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर संघ के अरविंद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के अग्रणी महापुरुषों में एक थे. उन्होंने भारत के स्थान को विश्व में दिखाने की कोशिश की. अभियान प्रमुख रामनिवास पांडेय ने कहा कि भारत की संस्कृति को स्वामी विवेकानंद ने बखूबी पूरे विश्व में दिखाने का काम किया. संच प्रमुख अजीत कुमार यादव व भारती देवी ने भी स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर आचार्या रिंकी, सुलेखा, पुष्पा, काजल, संगीता, ममता, बबीता, ललिता, नीलम, अभिलाषा,रिंकी सहित दर्जनों आचार्य उपस्थित थे.

घंघरी में शिव महापुराण यज्ञ छह फरवरी से

जयनगर. प्रखंड के ग्राम घंघरी में शिव महापुराण यज्ञ की तैयारी जोरों पर है. यहां श्री श्री 1008 शिव महापुराण यज्ञ को लेकर छह फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ का समापन 14 फरवरी को होगा. रामू पंडित, द्रौपदी देवी, रवींद्र पंडित, संगीता देवी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के आचार्य राजकुमार शास्त्री, वैदिक आचार्य पंडित अक्षय कृष्ण शास्त्री, मनोरंजन शास्त्री गिरिडीह, आचार्य रितेश शास्त्री, अवधेश शास्त्री वाराणसी हैं, जबकि प्रवचन कर्ता मानस मंजरी प्रियंका शास्त्री हैं. यह जानकारी शशि पांडेय व रवींद्र पंडित ने संयुक्त रूप से दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola