देश के विकास के लिए गांवों को आगे बढ़ाना है : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
देश के विकास के लिए गांवों को आगे बढ़ाना है : डीडीसी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कोडरमा में कार्यक्रम

विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कोडरमा में कार्यक्रम कोडरमा. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी ऋतुराज, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर व अन्य ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम में सबसे पहले बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना. बाद में अपने संबोधन में डीडीसी ऋतुराज ने कहा कि देश के विकास के लिए गांवों को आगे बढ़ाना है़ कोडरमा जिला में पंचायती राज विभाग द्वारा गांवों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की थीम पर मनाया जा रहा है, जिसमें पंचायत के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी़ साथ ही पंचायतों में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा दिया जायेगा़ पंचायती राज का डिजिटलीकरण किया जा रहा है़ जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि पंचायत व गांवों को सशक्त बनाने से ही सही विकास होगा़ मौके पर डीडीसी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में डीटीओ विजय कुमार सोनी, जिला सांख्यिकी अधिकारी कृष्णमूर्ति, जिला कृषि पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद वर्णवाल व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola