रेलवे की घेराबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
रेलवे की घेराबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध

डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर को लेकर रेलवे की ओर से लगातार की जा रही घेराबंदी हिरोडीह स्टेशन तक पहुंची है.

विज्ञापन

जयनगर. डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर को लेकर रेलवे की ओर से लगातार की जा रही घेराबंदी हिरोडीह स्टेशन तक पहुंची है. सोमवार को रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी व संवेदक जब नापी करने पहुंचे, तो उन्हें बाजार के दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने नापी नहीं करने दिया. वे लोग कल आने को कहकर लौट गये. इधर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि जब तक पीपल पेड से रेलवे फाटक तक सडक का निर्माण नहीं कराया जायेगा, तब तक रेल की घेराबंदी नहीं होने देंगे. इस घेराबंदी पूरा हिरोडीह बाजार समाप्त हो जायेगा. दर्जनों गांव के लोगों का आवागन बाधित हो जायेगा. मौके पर नागेश्वर चौधरी, बंशी यादव, यमुना यादव, मुरलीधर यादव सहित कई दुकानदार व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola