कोडरमा में अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

हादसे में पकरीबरावां बिहार निवासी चालक राजेश यादव को मामूली चोटें आयी.
विज्ञापन
कोडरमा. माइनिंग कॉलेज गेट के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ हादसे में पकरीबरावां बिहार निवासी चालक राजेश यादव को मामूली चोटें आयी. बताया जाता है कि ट्रक (जेएच02एजे-4240) में पकरीबरावां से चावल लोड किया गया था, जिसे लेकर गोला की ओर जा रहा था़ इसी दौरान माइनिंग कॉलेज गेट के समीप ट्रक का अगला पहिया खुल गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया़
तारपीन तेल पीने से दो वर्षीय बच्ची की मौत
जयनगर. मधवाटांड़ में एक मासूम बच्ची की मौत तारपीन तेल पीने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक, दिनेश राणा की दो वर्षीय पुत्री रिया कुमारी घर में खेल रही थी. परिजन बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान खेलते खेलते बच्ची ने घर में रखे तारपीन तेल की बोतल खोल ली और उसे पानी समझ कर पी गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने तत्काल बच्ची को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग जाने के क्रम में बरही के पास रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










