आपसी विवाद को लेकर मारपीट, दो युवक घायल
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 23 Nov 2025 8:00 PM
थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड के समीप रविवार को मारपीट में दो युवक घायल हो गये.
सतगावां. थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड के समीप रविवार को मारपीट में दो युवक घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया. यहां थाना क्षेत्र के खूट्टा निवासी 24 वर्षीय अंकित व 22 वर्षीय सागर कुमार का उपचार किया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. घायल अंकित कुमार और सागर कुमार ने बताया कि घटना को लेकर सतगावां थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की पहल की जा रही है. उन्होंने बताया कि बासोडीह बस स्टैंड के समीप रवींद्र कुमार व उनके भाई व भगना ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया, ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में अभिषेक कुमार के भगाना के साथ खूट्टा गांव में मोटरसाइकिल चलने व अन्य मामले को लेकर विवाद हुआ था.इस मामले में समझौता भी हुआ था. इसके बावजूद मारपीट की गयी. वहीं रवींद्र कुमार ने बताया कि उस पर लगाया गया आरोप गलत है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










