ढिबरा लदे दो पिकअप जब्त, तीन गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ढिबरा लदे दो पिकअप जब्त, तीन गिरफ्तार

ढिबरा लोड दो बोलेरो पिकअप वाहन को जेजे कॉलेज के समीप से जब्त किया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. वन विभाग की टीम ने गुरुवार की देर रात्रि अभियान चलाकर अवैध रूप से ढिबरा लोड दो बोलेरो पिकअप वाहन को जेजे कॉलेज के समीप से जब्त किया. वाहन (जेएच-02एम-4265) पर दो टन ढिबरा लोड था, जबकि वाहन (डब्ल्यूबी-55ए-0047) एक टन ढिबरा लोड था. टीम ने वाहन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालकों में ढाब निवासी विक्रम तुरी और विशाल तुरी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक वन प्रमंडल पदाधिकारी को सूचना मिली कि ढाब जंगल में अवैध रूप से ढिबरा लोड कर झुमरीतिलैया भेजा जा रहा है. सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम ने वाहनों को पीछा कर जेजे कॉलेज के समीप पकड़ा. मामले को लेकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मौके पर वनरक्षी उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवा जी, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola