दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोडरमा में चौकसी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोडरमा में चौकसी

आरपीएफ व जीआरपी कोडरमा ने मंगलवार को कोडरमा स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. दिल्ली में हुए बम धमाके के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी कोडरमा ने मंगलवार को कोडरमा स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया. चौकसी बरतते हुए यात्री गाड़ियों को सुरक्षित पास करवाया जा रहा है. साथ ही यात्रियों को किसी भी लावारिस सामान को न छूने तथा कोई भी लावारिस एवं संदिग्ध सामान दिखने पर तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या किसी रेलवे कर्मचारियों को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया. संयुक्त टीम ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया तथा वेटिंग हॉल में सघन चेकिंग अभियान चलाया. हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असामान्य गतिविधि नहीं दिखाई दी. टीम ने यात्रियों को अपनी कीमती सामानों को सुरक्षित करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने की बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola