कोडरमा घाटी में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कोडरमा घाटी में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुंवा घाटी के समीप मंगलवार को एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुंवा घाटी के समीप मंगलवार को एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में ट्रक चालक रमवापुर सेमरियावान (यूपी) निवासी चंद्रप्रकाश (32) पिता-राम सुरेश की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक ट्रक कोडरमा होते हुए पटना बिहार जा रहा थी. बंदरचुआं के समीप तीखे मोड़ के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को बचाने के क्रम में चालक का संतुलन हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया. हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के दौरान गुजर रहे राहगीरों की नजर दुर्घनाग्रस्त ट्रक पर पड़ी, जिसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को तत्काल इसकी सूचना दी. पुलिस ने ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक को खाई से बाहर निकालने का प्रयास हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola