केटीपीएस में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 16 Nov 2025 7:43 PM

विज्ञापन

तंत्रता सेनानी सह जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस निरीक्षण भवन में स्वतंत्रता सेनानी सह जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत नव पदस्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर की गयी. अनावरण वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के आदर्श पूजनीय है. हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिये. मौके पर वरिष्ठ जीएम एएम एस मानस मंडल, तापस मिर्धा, जीएम ओएंडएम अमन ज्योति, कौशिक राय, अतुल सिंह, संजय कुजूर, अनुपम तिवारी, विपिन दास, नवीन कुमार ने भी भगवान बिरसा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola