पृथ्वी दिवस पर बचपन प्ले स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

बच्चों ने पेड़ और पानी बचाने तथा पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. बचपन प्ले स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया. शिक्षिका शिल्पी, सोनल, ऋचा, आराध्या, पिहू, शिवानी, आशी के नेतृत्व में बच्चों ने न केवल पौधे लगाये, बल्कि हरे रंग की पहचान, उसके महत्व और हरियाली के प्रति जागरूकता पर आधारित खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लिया. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने पेड़ और पानी बचाने तथा पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया. बचपन की निदेशिका पूनम सिंह ने कहा कि थोड़ी सी कोशिश पानी बचाना, लाइट बंद करना पौधे लगाना बड़े बदलाव ला सकती है.
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस
कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने प्रकृति के विभिन्न रूपों को जीवंत किया. छात्रों ने पीपीटी प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण चुनौतियों और उनके समाधानों को तकनीकी बारीकियों के साथ प्रस्तुत किया. विद्यालय में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर सोलर सिटी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और इको-फ्रेंडली होम के शानदार मॉडल प्रदर्शित किया. प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि बच्चे ही हमारे भविष्य के संरक्षक हैं. विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह धरती हमारा घर है और इसकी देखभाल करना हम सबका परम कर्तव्य है. संचालन छात्रा अनाया सिन्हा ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










