जनगणना 2026 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
जनगणना 2026 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण का उदघाटन बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि व सीओ रवि भूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

कोडरमा. प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2026 के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उदघाटन बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि व सीओ रवि भूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जायेगी. प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जायेगी. यह कार्य 16 मई 2026 से संभावित है. दूसरे चरण की जनगणना 2027 में की जायेगी. प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्व गणना पद्धति की भी शुरुआत की जा रही है. यह पद्धति व्यक्तियों को वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करती है. स्व गणना एक मई से 15 मई 2026 तक की जायेगी. प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 में पहली बार एचएलओ ऐप का उपयोग किया जायेगा एवं डाटा का संग्रहण डिजिटल मोड में किया जायेगा. प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया. ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि एक सुपरवाइजर के अंदर छह से आठ प्रगणक कार्य करेंगे. सुपरवाइजर अपने सर्किल का नजरी नक्शा तैयार करेंगे और प्रगणकों की समस्या का समाधान करेंगे. जनगणना के दौरान सभी मकानों में नंबर दिया जायेगा. प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि प्रथम चरण में कुल 33 प्रश्न प्रगणकों द्वारा पूछे जायेंगे. मौके पर सहायक चार्ज पदाधिकारी सौरभ कुमार, नोडल पदाधिकारी रिजवान खान, पंकज कुमार, दिलीप कुमार यादव, मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी, राज कमल द्विवेदी, सुपरवाइजर अजीत आजाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola