कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को प्रभावी शिक्षक बनने की मिली सीख

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 10:16 PM

विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री जैसे चार्ट पेपर, मॉडल आदि बनाये

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दो दिवसीय शिक्षण अधिगम सामग्री कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री जैसे चार्ट पेपर, मॉडल आदि बनाये. प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं के शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाना है. यह कार्यशाला उन्हें एक विशिष्ट शिक्षक बनने की दिशा में भी अग्रसर करती है. कार्यशाला में सभी प्रशिक्षुओं के अलावा मनीष कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, डॉ पंकज कुमार पांडेय, डॉ पूजा कुमारी, डॉ स्वर्ण सिंह, वीरेंद्र यादव, अवधेश कुमार यादव, विनीता बंधोपाध्याय, रीमा पटेल, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, चुन्नु कुमार आदि मौजूद थे. संचालन दीप्ति कुमारी ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु नंदनी कुमारी ने किया. कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक इंद्र कुमार जायसवाल की देखरेख में हुआ.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola