मजदूरों से भरा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

रजौली की ओर लौट था ट्रैक्टर, घाटी में चालक ने नियंत्रण खो दिया
रजौली की ओर लौट था ट्रैक्टर, घाटी में चालक ने नियंत्रण खो दिया कोडरमा बाजार. नौंवामाइल घाटी के कुछ दूर आगे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये. मृतक महिला मजदूर की पहचान 30 वर्षीया सुचिता टूटी (पति बिरसा मुंडा) के रूप में की गयी है. घटना रविवार दोपहर की है. बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर रजौली (बिहार ) से ईंट लोड कर कोडरमा आया था. ईंट को कोडरमा में खाली कर पुनः रजौली की ओर लौट रहा था. इसी दौरान घाटी में सड़क किनारे ढिबरा मजदूरों ने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया और सभी मजदूर उसमें सवार हो गये. मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर जैसे ही नौंवामाइल घाटी के कुछ दूर आगे तीखे मोड़ पहुंचता, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी, जिससे ट्रॉली में सवार सभी मजदूर घायल हो गये. जबकि एक की मौत हो गयी. मृतक महिला मजदूर की पहचान 30 वर्षीया सुचिता टूटी (पति बिरसा मुंडा) के रूप में हुई, घायलों में 50 वर्षीय मुचराय मुंडा, 22 वर्षीय लखन मुंडा, 40 वर्षीय रामावतार सिंह, हेलेन टोपनो, गांगो मुर्मू, कारी देवी, बिरजू राजवंशी, मांगी देवी, बबीता देवी के अलावा कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है. सभी घायल सुग्गी टोला नौंवामाइल निवासी हैं. कोडरमा पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




