ePaper

झारखंड टीम में कोडरमा के तीन खिलाड़ियों का चयन

Updated at : 08 Dec 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड टीम में कोडरमा के तीन खिलाड़ियों का चयन

इसमें झुमरीतिलैया वाइबीसी टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय यादव, अरविंद यादव और सज्जाद हुसैन शामिल हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम में कोडरमा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें झुमरीतिलैया वाइबीसी टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय यादव, अरविंद यादव और सज्जाद हुसैन शामिल हैं. ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल सरकारी शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति हैं. भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाता है. चयनित खिलाड़ी अपनी टीम के साथ 15 दिसंबर तक गोवा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन करेंगे. इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल होंगी. इनका चयन होने पर वाइबीसी के पूर्व खिलाड़ी संदीप कुमार सिन्हा, संजय सिंह, शेखर, काजू सोनी, राजेश यादव, पवन सिंह, प्रदीप शाह, महेश यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola