राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के तहत कटिया में मिले तीन मरीज

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:46 PM

विज्ञापन

कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने जयनगर प्रखंड के कटिया (परसाबाद) में एलसीडीसी में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कोडरमा. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने जयनगर प्रखंड के कटिया (परसाबाद) में एलसीडीसी में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के घरों में जाकर ग्रामीणों से सहिया के कार्यों की जानकारी ली. सहिया द्वारा खोजे गये 11 संदेहास्पद व्यक्तियों की जांच की. इसमें तीन कुष्ठ मरीज मिले. इनका एमडीटी से इलाज शुरू कर दिया गया. साथ ही पुराने कुष्ठ मरीज की भी जांच की गयी. डॉ रमण ने सुपरवाइजर सीएचओ श्वेता शर्मा को संदेहास्पद व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, एएनएम शबनम आरा, सहिया निरमा देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola