विशेष शाखा के पुलिसकर्मी के घर चोरों ने बोला धावा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विशेष शाखा के पुलिसकर्मी के घर चोरों ने बोला धावा

विशेष शाखा के एक पुलिस कर्मी के घर बीती रात अपराधियों ने धावा बोला और लाखों के गहने एवं नकदी की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विशेष शाखा के एक पुलिस कर्मी के घर बीती रात अपराधियों ने धावा बोला और लाखों के गहने एवं नकदी की चोरी कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अड्डीबंगला स्थित राजीव रंजन कुमार के मकान में चोर घुसे और घटना को अंजाम दिया. पीड़िता संजू कुमारी (पति-राजीव रंजन कुमार) ने बताया कि चोर घर के पीछे की खिड़की को काट घर में घुसे और घर को बंद कर घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि चोरों ने तीन सोने की चेन, एक हार, छह अंगूठी, एक कान की बाली, पांच पायल एवं 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. गहनों की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभ���त खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola