श्रीराम के आदर्शों पर चलने की जरूरत : विप्रदेव

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
श्रीराम के आदर्शों पर चलने की जरूरत : विप्रदेव

विहिप नगर ईकाई ने विश्रामबाग रोड स्थित श्री राममंदिर में मंगलवार को रामोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विहिप नगर ईकाई ने विश्रामबाग रोड स्थित श्री राममंदिर में मंगलवार को रामोत्सव धूमधाम से मनाया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद एकघरा व संचालन नगर मंत्री बिनय सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतंजलि हरिद्वार के स्वामी बिप्रदेव महाराज उपस्थित थे. स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और नव वर्ष पर विशेष जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शो पर चलकर ही अपने देश, समाज़ और हिंदुत्व को बचा सकते हैं. मौके पर विहिप झारखंड प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख अरबिंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, जिला कार्याध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील दास, डॉ बीएनपी वर्णवाल, लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, प्रभा देवी, राम पुकार, चंद्रशेखर जोशी, श्याम सुंदर मंडल, सरिता सिन्हा, चंद्रलता वर्णवाल, सरिता पिलानिया, धर्मशीला मिश्रा, पूनम देवी, आभा सिंह, बेबी देवी, कंचन वर्णवाल, प्रेमलता देवी, द्रोपदी देवी, उर्मिला देवी, उमा देवी, गायत्री सिन्हा, माला सिन्हा आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी रामोत्सव का कार्यक्रम करमा के बजरंग बली मंदिर परिसर में भी संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि प्रांत समाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को जात- पात, भेद -भाव, उच्च -नीच, अमीर -गरीब को छोड़कर एक मंच पर सभी को चलना है, तभी हमारा देश विश्वगुरु की ओर अग्रसर होगा. वहीं बीआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा और राम धुन पर नृत्य प्रस्तृत किया. मौके पर विभाग गो रक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला कार्याध्यक्ष ओम प्रकाश राय, नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, प्रभा देवी, मनोज कुमार साव, हरिलाल, राजेंद्र यादव, प्रियंका मिश्रा, अंशु कुमारी, रानी यादव, रानी पंडित, वृंदा देवी, किरण देवी, रूबी देबी, पूजा देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, हेमंती देवी, गिरजा देवी, सरस्वती देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, सोनी कुमारी, संजना कुमारी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, कलवा देवी, मीरा देवी, रौशन राज, आदिति गुप्ता, सोनल सिन्हा, दीपा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola