ePaper

बस की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत

Updated at : 21 Jun 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत वन प्रमंडल कार्यालय के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत वन प्रमंडल कार्यालय के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान न्यू कालोनी निवासी राजेंद्र यादव उर्फ लालू यादव (40) पिता-देवा महतो के रूप में की गयी. जानकारी के मुताबिक मृतक कोडरमा में ठेला चलाता था. शुक्रवार की रात्रि घर वापसी के दौरान वन प्रमंडल कार्यालय के समीप बंगाल से कोलकाता जा रही सवारी बस बंगाल टाइगर (डब्ल्यूबी-41एच-3419) ने टक्कर मार दी, जिससे ठेला चालक राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. कोडरमा पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची जाने के क्रम में झुमरीतिलैया पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. मृतक घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था. पिता के गुजर जाने से उसकी दस वर्षीय पुत्री बेसहारा हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola