ePaper

विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता का विकास भारत में ही हुआ : डॉ भूपेंद्र

Updated at : 25 Apr 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता का विकास भारत में ही हुआ : डॉ भूपेंद्र

प्राचार्या डॉ लक्ष्मी सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्पेशल लेक्चर सिरीज के दूसरे दिन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर व्याख्यान का आयोजन किया गया़ मौके पर एमिनेंट स्पीकर के रूप में डॉ भूपेंद्र ठाकुर, प्राचार्य बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन मौजूद थे़ प्राचार्या डॉ लक्ष्मी सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया. विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण सहायक प्राध्यापक राजेश पांडेय ने किया़ डॉ भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता का विकास भारत में ही हुआ़ इस आधार पर भारत को विश्व गुरु माना जाता था़ प्राचीन काल में ज्ञान विज्ञान का जनक भारत ही था और यहीं से समस्त भूमंडल में ज्ञान फैला़ मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार, मो सेराज, विनोद यादव, रविभूषण सिंह, सैयद खुर्शीद अली, अनिल कुमार, आनंद कुमार व शिक्षकेतर कर्मचारी मिथिलेश कुमार, श्रवण कुमार, शाहिद खान, गौरव कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola