दुनिया चले न श्री राम के बिना,.. पर झूमे श्रद्धालु भक्त

Updated:
विज्ञापन
दुनिया चले न श्री राम के बिना,.. पर झूमे श्रद्धालु भक्त

साप्ताहिक कीर्तन ताराटांड़ स्थित गोगी शर्मा के निवास स्थल पर आयोजित किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में शनिवार का साप्ताहिक कीर्तन ताराटांड़ स्थित गोगी शर्मा के निवास स्थल पर आयोजित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं का दरबार सजाया गया. मंडल के पुजारी पंडित विजय पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक का पाठ किया गया. भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के राकेश कपिसमे ने की. इसके बाद गायकों ने अपने भजनों से रिझाया. गौतम पांडेय ने तेरा सुमिरन हनुमत वीरा नासै रोग मिटे सब पीड़ा.. अनूप बरनवाल ने तेरी शरण में आके मैं धन्य हो गया.. बॉबी कॉपीसीमे ने फिर तेरी याद आई आई रे मुरलीवाले कन्हैया…, विशाल सिंह ने लो आ गया अब तो श्याम मै शरण तेरी… नवीन सिन्हा ने दुनिया चले न श्री राम के बिना…, श्री राम जी चले न हनुमान के बिना.. जैसे भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को खूब झुमाया. भजन संध्या में अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव विक्की केसरी, बिमल मोदी अमित सुरोलिया, लखन सिंह, सुमित सिंह, मनोज माथुर, राजेश वर्मा, राम श्लोक सिंह, सुजय सिंह, मनोज सिंह, मनोहर पांडेय, विनय तरवे, अमृत वर्मा, सत्येंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा, सुशील सिन्हा, सुजीत कुमार, अमरीश सिंह, प्रवीण सिंह, राम कृपाल कंठ,राहुल सिंह, ज्योति शर्मा, सलोनी शर्मा, इंद्रा देवी, शीला देवी, बेबी देवी सहित कई श्रद्धालु भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola