दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, राजद ने दिया समर्थन

धरना पर बैठे मृतक छात्र के पिता विजय यादव ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाया
कोडरमा बाजार. तिलैया के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में गत तीन मई को हुई छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत मामले का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा़ समाहरणालय परिसर में चल रहे धरना के दूसरे दिन राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया. धरना पर बैठे मृतक छात्र के पिता विजय यादव ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं और न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. वहीं धरना में पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव व जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि मृतक के परिजन स्वयं जांच पर असंतोष जता रहे हैं, तो पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










