केटीपीएस के मजदूरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
केटीपीएस के मजदूरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

मजदूर समय देने को तैयार नहीं हुए, वार्ता विफल

विज्ञापन

मजदूर समय देने को तैयार नहीं हुए, वार्ता विफल जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में मेंटेंशन का काम करने वाली शिवानी कंस्ट्रक्शन के मजदूरों की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. अपने बकाया भुगतान को लेकर मजदूर भूख हड़ताल पर हैं. भूख हड़ताल में परमेश्वर यादव, जागेश्वर यादव, जहीर खान बैठे हैं. प्लांट के गेट नंबर एक पर चल रहे मजदूरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को एक्टू से संबंद्ध झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन ने नैतिक समर्थन दिया है. हड़ताल स्थल पर पहुंचे एक्टू सह यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि शिवम कंस्ट्रक्शन का काम खत्म हो गया है, उसके बाद भी मजदूरों का पिछले दो माह का वेतन अब तक बकाया है. साथ रिट्रेंचमेंट बेनिफिट, तीन माह का इपीएफओ और इएसआइसी भी जमा नहीं किया गया है. वर्तमान में राज कंस्ट्रक्शन ने दस दिन इन मजदूरों से काम कराया, अब कंपनी काम पर नहीं रख रही है. उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में मजदूर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. डीवीसी प्रबंधन अविलंब वार्ता कराकर हड़ताल समाप्त कराये, अन्यथा यूनियन पूरे प्लांट के मजदूरों के साथ मिलकर प्लांट को ठप करा देगी. यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि लैंड लूजर परिवार के लोगों को काम पर लगाया जाये. भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों परमेश्वर यादव, जागेश्वर यादव व जहीर खान के साथ परमेश्वर यादव, अशोक कुमार, कामदेव शर्मा, सुरेश साव, रमेश कुमार यादव, उमेश यादव, धानेश्वर चौधरी, राजकुमार, उदय महतो, अशोक यादव, महालाल मरांडी, प्रकाश सिंह, रंजीत कुमार, संदीप कुमार साव, चिंतामनी चौधरी, राजकिशोर यादव, संदीप सिंह, धानेश्वर चौधरी आदि हड़ताल पर बैठे हैं. इधर, मंगलवार को डीवीसी प्रबंधन व मजदूर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता विफल रही. वार्ता में वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार, लेबर इंस्पेक्टर व मजदूरों के प्रतिनिधि मौजूद थे. मगर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन का कोई प्रतिनिधि वार्ता में मौजूद नहीं था. हालांकि वार्ता के दौरान लेबर इंस्पेक्टर ने छह दिनों का समय मांगा, लेकिन मजदूर समय देने को तैयार नहीं हुए और वार्ता विफल रही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola