माले नेता पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस हो, नहीं तो आंदोलन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
माले नेता पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस हो, नहीं तो आंदोलन

भाकपा माले की बैठक अधिवक्ता ईश्वरी राणा के आवास पर जिला सचिव राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक करमा में अधिवक्ता ईश्वरी राणा के आवास पर जिला सचिव राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई. संचालन संदीप कुमार ने किया. बैठक की शुरुआत सभी शहीदों की याद में दो मिनट मौन रखकर की गयी. वहीं पिछले कार्यक्रमों का समीक्षा रिपोर्ट पेश की गयी. डोमचांच प्रखंड कमेटी का सम्मेलन नवंबर माह के अंदर तथा जिला सम्मेलन 18 दिसंबर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. कोडरमा प्रखंड सचिव के घर पर हमला करनेवाले हमलावरों को अभी तक पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया. इसे लेकर एक प्रतिनिधिमंडल 16 नवंबर को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा. उसके बाद भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो तिलैया पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. जयनगर प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय पर 11 नवंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा, बहादुर यादव, अशोक यादव, एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, कृष्णकांत मेहता, मोहम्मद इब्राहिम, आमंत्रित अतिथि अधिवक्ता ईश्वरी राणा, अमर कुमार, दुर्गा प्रसाद शाही, राजू साव, वीरेंद्र सिंह घटवार, गणेश राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola