फुटबॉल में थाम व आरागारो ने जीते अपने-अपने मैच

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल में थाम व आरागारो ने जीते अपने-अपने मैच

जिला फुटबॉल लीग के दो मैच डोमचांच सीएम हाई स्कूल मैदान में खेले गये.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला फुटबॉल लीग के दो मैच डोमचांच सीएम हाई स्कूल मैदान में खेले गये. मैच की शुरूआत एसोसिएशन के सचिव नवनीत ओझा बंटी से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पहला मैच थाम व बाराडीह के बीच खेला गया. इसमें थाम की टीम 1-0 से विजयी रही. दूसरा मैच आरागारो बनाम चिगलाबर के बीच खेला गया. इसमें आरागारो ने चिगलाबर को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र प्रवेश में प्रवेश किया. आरागारो की ओर से संदीप ने एक गोल किया. निर्णायक बाल गोविंद संजय यादव व सीता राम थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशद खान, सचिव नवनीत ओझा बंटी, मो. हुसैन अली, भारत बक्शी, सुरेंद्र यादव, राजू यादव, रोहित कुमार रघु, सोनू कुमार, अरुण कुमार, राहुल यादव, संजय कैलिस, प्रदीप यादव, कमलेश यादव, विजय यादव, मेघलाल, रौशन कुमार यादव, मो. मुजफ्फर, डब्लू, गोलू, शुभम कुमार, अंगद कुमार आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola