ePaper

आदेश के बाद भी बंद रहती है तहसील कचहरी

Updated at : 25 Dec 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
आदेश के बाद भी बंद रहती है तहसील कचहरी

वार्ड सदस्य प्रेमचंद साव ने अंचल प्रशासन से तहसील कचहरी को नियमित खोलने की मांग की है

विज्ञापन

जयनगर. सीओ के आदेश के बाद भी प्रखंड में तहसील कचहरी की दशा सुधर नहीं रही है. हाल यह है कि तहसील कचहरी कंद्रपडीह कभी खुलती ही नहीं है. वार्ड सदस्य प्रेमचंद साव ने अंचल प्रशासन से तहसील कचहरी को नियमित खोलने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों के कार्यों का निष्पादन हो सके और उन्हें अंचल मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े. मांग करने वालों में सुखदेव साव, जितेंद्र साव, सिकेद्र साव, कामदेव शर्मा, राजकुमार साव, गुड़िया देवी, रंजू कुमारी, मोहनी देवी, लखन साव आदि शामिल हैं. ज्ञात हो कि गत सप्ताह सीओ ने बैठक कर तहसील कचहरी खोल कर कर्मचारी को बैठने का निर्देश भी दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola