सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

पूर्व मुखिया रविशंकर यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंदवारा. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरली बिरसोडीह के विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय पांडेय की सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व मुखिया रविशंकर यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया बीरेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि बीपीओ विजय कुमार वर्णवाल थे. विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने नये प्रभारी बीरेंद्र दास के नेतृत्व में बुके व शाॅल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया. शिक्षिका अनुपमा शुक्ला के नेतृत्व में छात्राओं ने विदाई गीत गाये. मुखिया बीरेंद्र यादव ने उनके कार्यों की प्रशंसा की. श्री पांडेय ने बताया कि उनकी सेवा के 38 वर्ष पूरे होने के बाद आज वे भले ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन वे एक शिक्षक का कार्य करते रहेंगे एवं समाज की सेवा एक सामाजिक सेवक के रूप में करते रहेंगे. संचालन शिक्षक बीरेंद्र राणा ने किया. मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ से शिवशंकर रजक, अश्विनी तिवारी, कालेश्वर ठाकुर, शिवशंकर मोदी, दिलीप वर्णवाल, केदार भारती, असीम तिवारी, जागेश्वर राम, वीरेश कुमार, संजय सुमन ,शंकर दयाल, गुलाब राम, क्रिमिकला राजू, अरविंद कुमार के अलावे माध्यमिक शिक्षक संघ से राधेश्याम शुक्ला, गगन कुमार, अनुपमा शुक्ला, डी के उपाध्याय ,विजय यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola