प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:48 PM
पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमेटी की बैठक
झुमरीतिलैया. पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमेटी की बैठक पानी टंकी स्थित रंजीत पासवान के आवास पर हुई. अध्यक्षता शिक्षक भीमलाल पासवान ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव भुवनेश्वर पासवान ने किया. बैठक में इस वर्ष भी 12 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सामाजिक संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने पर चर्चा की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पासवान, अर्जुन पासवान, विजय पासवान, रंजीत पासवान, चंद्रदेव प्रसाद, राजकुमार पासवान, मुकेश पासवान, रवि पासवान, मुकेश पासवान, संतोष पासवान, उमेश पासवान, कंचन पासवान आदि मौजूद थे.
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे अग्निवीर का स्वागत
चंदवारा. प्रखंड के बिरसोडीह अंतर्गत चमगुदोखुर्द निवासी सचिन कुमार, पिता अर्जुन यादव एवं माता शांति देवी के पुत्र अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे. उनके आगमन पर झुमरी तिलैया में परिजनों एवं शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया. मौके पर मुखिया बीरेंद्र यादव, बासुदेव यादव, सहायक शिक्षक शंभु यादव, उपेंद्र यादव, राजीव यादव, विजय साव, दिनेश यादव, तुलसी यादव, धीरज यादव, इंद्रदेव यादव, मुंशी यादव, सुभाष सिंह, ऋषि साव, अशोक यादव, गौरी यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










