विशेष मध्यस्थता अभियान का लाभ उठायें लोग

Updated:
विज्ञापन
विशेष मध्यस्थता अभियान का लाभ उठायें लोग

31 जनवरी तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान

विज्ञापन

: 31 जनवरी तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान कोडरमा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय में 31 जनवरी तक विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गयी है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा के मार्ग दर्शन में पूरे जिले में पारा लीगल वाेलेंटियर व अन्य स्टेक होल्डर्स द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. यह जानकारी शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने दी. बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण, सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति द्वारा शुरू किया गया है. अभियान के तहत जिला एवं अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, जिला अदालत से लेकर उच्च न्यायालयों तक समझौता के लिए सभी उपयुक्त मामलों को निबटाने का प्रयास किया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाना और विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को बढ़ावा देना है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जिनके भी मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे सुलह समझौता के माध्यम से अपने मामले का निष्पादन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola