आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

आंगनबाड़ी केंद्रों में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने बच्चों के बीच दो-दो स्वेटर का वितरण किया.

विज्ञापन

जयनगर. बढ़ते ठंड को देखते हुए विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने बच्चों के बीच दो-दो स्वेटर का वितरण किया. माेदी मुहल्ला, पेठियाबागी, थाना मुहल्ला तथा गोपालडीह आंगनबाडी केंद्र में स्वेटर का वितरण किया गया. प्रभारी सीडीपीओ ने कहा कि ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है. उन्होंने अभिभावकों को ठंड से बचाव व स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. मौके पर सांख्यिकी सहायक संतोष कुमार, सुपरवाइजर अनिता कुमारी, आकांक्षी प्रखंड फैलो अशोक कुमार सहित विभिन्न केंद्रों की सेविका, सहायिका व अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola