ग्रिजली कॉलेज में सम्मानित किये गये सहायक कर्मी

Updated:
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज में सम्मानित किये गये सहायक कर्मी

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित प्रशिक्षुओं ने किया.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में श्रमिक दिवस सह बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित प्रशिक्षुओं ने किया. सभी सहायक कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ के ग्रामीणों के बीच छाता वितरण किया गया. प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस की बधाई दी. कार्यक्रम में मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिन्हा, सौरभ शर्मा, डॉ पूजा कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, इंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु मनीषा व बबीता कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जॉन मुर्मू ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola