शंभु मरकच्चो व सुनील बने नावाडीह मंडल अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
शंभु मरकच्चो व सुनील बने नावाडीह मंडल अध्यक्ष

इसके लिये केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डाॅ नीरा यादव व जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन

मरकच्चो. भाजपा द्वारा मरकच्चो मध्य निवासी शंभु सिंह को मरकच्चो का मंडल अध्यक्ष तथा महुगाई निवासी सुनील यादव को नावाडीह का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं सुरेंद्र यादव को मरकच्चो व पवन सिंह को नावाडीह का मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है. कार्यकर्ताओं ने इसके लिये केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डाॅ नीरा यादव व जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के प्रति आभार प्रकट किया है. नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने की अपील की. उन्हें बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महामंत्री विजय यादव, मुखिया वेदु साव, कैलाश यादव, रवींद्र पांडेय, रामचंद्र यादव,नवीन सिंह, रामलाल यादव, सोनू पांडेय, प्रयाग यादव, देवी सिंह यादव, लखन पासवान, सकलदेव यादव, मुकेश ठाकुर, लक्ष्मण रजक आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola