क्रिकेट टीम के गठन के लिए 20 तक प्रपत्र जमा करें

खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, फिर चयन किया जायेगा.
कोडरमा . झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए कोडरमा जिला क्रिकेट टीम का गठन किया जायेगा. इसके लिये खिलाड़ी 20 जनवरी तक केडीसीए के पदाधिकारी सोनू खान के पास अपना प्रपत्र निश्चित रूप से जमा कर दें. सभी खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पीभीसी आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर आई कार्ड सहित अन्य प्रपत्र उपरोक्त अवधि में जमा कर दें. उक्त अवधि तक जमा करने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, फिर चयन किया जायेगा. यह जानकारी केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने दी.
क्रिकेट टूर्नामेंट : फुलवरिया ने पुरनाडीह को हराया
डोमचांच. फुलवरिया पंचायत द्वारा महाकाल प्रीमियम सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव, फुलवरिया मुखिया संजय मेहता, सरपंच रामदेव मेहता, ग्रामीण संजय मेहता, मुनीलाल मेहता, रवींद्र मेहता, मनोज मेहता, सदानंद मेहता, संतोष मेहता, सुनील मेहता आदि ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. पहला मैच फुलवरिया बनाम पुरनाडीह के बीच खेला गया. पहले खेलते हुए फुलवरिया की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन बनाये. जवाब में पुरनाडीह की टीम 12 ओवर में 120 रन ही बना पायी. फुलवरिया ने 30 रन से जीत हासिल किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




