बाइक से गिरकर युवक घायल

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 28 Nov 2025 8:29 PM

विज्ञापन

पथलकुदवा के समीप एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो-डोमचांच मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पथलकुदवा के समीप एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चदरा पिपराडीह निवासी 25 वर्षीय मेघलाल साव (पिता-स्व त्रिवेणी साव) पिपचो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी. जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचायी और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola