गार्डवाल निर्माण में हो रहा वन क्षेत्र के पत्थर का उपयोग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गार्डवाल निर्माण में हो रहा वन क्षेत्र के पत्थर का उपयोग

प्रखंड के राजाबर पंचायत के योगीडीह में उप-स्वास्थ्य केंद्र से रगेनियां तक पथ निर्माण हो रहा है.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के राजाबर पंचायत के योगीडीह में उप-स्वास्थ्य केंद्र से रगेनियां तक पथ निर्माण हो रहा है. पथ के बीच में आनेवाले गार्डवाल निर्माण में वन क्षेत्र का पत्थर लगाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार एक तरफ जल, जंगल व पहाड़ बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं वन भूमि से खुलेआम पत्थरों को तोड़ कर निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है. इससे पहाड़ के अस्तित्व को तो नुकसान पहुंच रहा है. सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. बताया जाता है कि रंगैनियां में ग्रामीण विकास कार्य विभाग की ओर से लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से रोड व गार्डवाल निर्माण कराया जा रहा है. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है. संवेदक की ओर से वन भूमि से पत्थर तोड़वाकर खुलेआम गार्डवाल निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है. उग्रवाद व सुदूरवर्ती क्षेत्र रहने के कारण पदाधिकारी गांव का भ्रमण नहीं करते, जिसका फायदा संवेदक व पत्थर माफिया खुलेआम उठा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने पत्थर माफिया से पत्थर खरीद निर्माण स्थल पर स्टोर रखा है. विभाग की ओर से विकास कार्य में कटिंग पत्थर लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद संवेदक के द्वारा पहाड़ का पत्थर लगाया जा रहा है. वन विभाग के पदाधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं है. वनरक्षी कभी भी क्षेत्र में घूमते नहीं हैं. ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग जिला प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola