जनता से किये वादे को पूरा नहीं कर पायी राज्य सरकार: भाजपा

भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया
सतगावां . किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की अगुवाई में आयोजित धरना में लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाइक को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जोशी, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, पूर्व जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता और सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यों पर सवाल उठाये. कहा कि चुनाव के समय 3200 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने और मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार धरातल पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. धान क्रय केंद्रों पर महीनों से भुगतान बकाया है, जिससे गरीब किसान कर्ज के दलदल में धंस रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










