ePaper

ग्रिजली कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Updated at : 04 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ.

विज्ञापन

4कोडपी7 कैरम खेलते विद्यार्थी. प्रतिनिधि कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों जैसे शॉट पुट, चेस, कैरम आदि का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम रवीना कुमारी, द्वितीय दीप्ति कुमारी एवं तृतीय स्थान दीपा नाथ, बालक वर्ग शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम रंजीत कुमार, द्वितीय सतीश कुमार एवं तृतीय स्थान रोहित कुमार रौशन, कैरम में बालक वर्ग में अमित कुमार एवं बालिका वर्ग स्मिता रंजन ने विजय प्राप्त की और लूडो में प्रथम दीप्ति कुमारी, द्वितीय दीपा नाथ एवं तृतीय स्थान द्रोपति कुमारी, चेस में अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की. मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मृदुला भगत ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना किया एवं कहा कि खेलकूद मनोरंजन के साथ भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर प्रदान करती है, साथ ही राष्ट्र विकास में अहम भूमिका निभाती है. प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी विशेष ध्यान आकृष्ट करने की आवश्यकता है ताकि मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षु सहित सभी सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा, डॉ. पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास सहित सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी मौजूद थे. संचालन महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा ने किया. संपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम समन्वयक सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव के नेतृत्व में किया गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार पासवान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola