एसपी ने थानेदारों के साथ की मीटिंग
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 17 Nov 2025 9:00 PM
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई.
कोडरमा बाजार. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में एसपी ने थानावार लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की, वहीं थाना प्रभारियों को अक्टूबर माह में प्रतिवेदित लंबित मामलों और पूर्व के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. एसपी ने थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था चाक-चौबंद रखें. नियमित गश्ती करें. फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करें. अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. एसपी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और तस्करी करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनायें. यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करें. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रक्षक एप के माध्यम से एंटी क्राइम चेकिंग करने, पुराने कांडों में आरोप पत्रित एवं संदिग्ध अभियुक्तों का सभी बिंदुओं पर सत्यापन करने, हाल के दिनों में जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, अवैध रूप से कोयला, बालू, पत्थर के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने आदि के निर्देश दिये. बैठक के दौरान विगत दिन मेघातरी चेकपोस्ट के समीप से ट्रक पर लोड भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने वाले एएसआइ पटवारी हांसदा और टीम में शामिल पुलिस बलों को एसपी ने पुरस्कृत किया. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी रतिभान सिंह, पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार, अरविंद कुमार, थाना प्रभारी विकास पासवान, विनय कुमार आदि मौजूद थे. एसपी सभागार में रक्तदान शिविर बैठक के उपरांत एसपी सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इसमें पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने रक्तदान किया. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहें. रक्तदान भी मानव सेवा का अनमोल मिसाल है. ऐसे में कोडरमा पुलिस टीम द्वारा मानवता के हित में रक्तदान किया गया. इससे इमरजेंसी के समय किसी की भी जान बचाई जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










