समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जायेंगी योजनाएं

Updated:
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जायेंगी योजनाएं

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

विज्ञापन

: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण कोडरमा बाजार. जिले के 26वें उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को योगदान दिया है. योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की प्राथमिकता है, उस पर कार्य किया जायेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में हरसंभव कार्य किये जायेंगे. साथ ही कोडरमा जिले में जो भी सराहनीय कार्य हो रहे थे, उसे नियमित रखेंगे. मैट्रिक परीक्षा में कोडरमा जिले के खराब प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की बैठक कर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां होंगी, उसे दूर करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने का कार्य करेंगे. रोजगार और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा एक प्लान बनाकर कार्य किया जायेगा. मौके पर डीडीसी रवि जैन, डीटीओ विजय कुमार सोनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola