सरकारी कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास ऑफर, Salary Account पर बीमा से लेकर 6 महीने की सैलरी तक लोन
शिविर में शाखा प्रबंधक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
चंदवारा में बैंक ऑफ इंडिया ने कर्मचारियों के लिए शिविर लगाया। वेतन खाता खोलने पर बीमा, ओवरड्राफ्ट और पर्सनल लोन जैसी कई सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कोडरमा: कोडरमा के चंदवारा प्रखंड सभागार में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से झारखंड सरकार के स्थायी एवं अनुबंधित कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को बैंक में वेतन खाता खोलने पर मिलने वाली सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी देना था. इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वेतन खाता खोलने के विभिन्न लाभों की विस्तार से जानकारी दी गयी.
बैंक अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों को नि:शुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. वहीं आपात स्थिति में एक महीने के वेतन के बराबर ओवरड्राफ्ट की सुविधा तथा तत्काल वित्तीय जरूरतों के लिए छह महीने की सैलरी के बराबर पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है.
शिविर में बीओआई चंदवारा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, बांझेडीह शाखा की शाखा प्रबंधक अनुभा नारायण ने कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर एलडीएम कार्यालय से मीनू करमाली सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









