सैनिक स्कूल : 96.2 फीसदी अंक के साथ रजनीश स्कूल टॉपर

Updated:
विज्ञापन
सैनिक स्कूल : 96.2 फीसदी अंक के साथ रजनीश स्कूल टॉपर

विद्यालय से इस वर्ष 120 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें सभी सफल रहे हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में सैनिक स्कूल तिलैया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय से इस वर्ष 120 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें सभी सफल रहे हैं. 31 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है, जबकि 55 बच्चों को 75 फीसदी से अधिक, 32 बच्चों को 60 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं. विद्यालय टॉपर बने रजनीश कुमार (पिता लक्ष्मी यादव-माता नीलम देवी) ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भोला प्रतीक भगत (पिता लक्ष्मण साहू-माता तारावती देवी) ने 94.4 अंक प्राप्त किये हैं. विद्यालय में तीसरे स्थान पर एक साथ दो छात्र रहे हैं. श्रीनाथ झा (पिता राजीव कुमार झा-माता दीपमाला झा) व हर्ष राज (पिता सचिन कुमार-माता अर्चना कुमारी) ने संयुक्त रूप से 94 फीसदी अंक प्राप्त किया है. विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष जताया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola