आरपीएफ ने शराब के साथ दो को पकड़ा

आरपीएफ कोडरमा ने अवैध शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों में खरखुरा वार्ड नंबर एक थाना डेल्हा गया (बिहार) निवासी विकास कुमार (पिता प्रभु तांती) व रंजीत कुमार (अनिल तांती) के नाम शामिल हैं.
झुमरीतिलैया़ आरपीएफ कोडरमा ने अवैध शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों में खरखुरा वार्ड नंबर एक थाना डेल्हा गया (बिहार) निवासी विकास कुमार (पिता प्रभु तांती) व रंजीत कुमार (अनिल तांती) के नाम शामिल हैं. इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे मेरे नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार, राम भरोसी मीना कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर गश्त कर रहे थे़ इस दौरान फुट ओवरब्रिज के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया़ जांच के दौरान विकास के बैग से आठ बोतल शराब, 15 बियर तथा रंजीत कुमार बैग से तीन बोतल शराब व आठ बियर बरामद हुआ़ बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




