आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 17 Nov 2025 8:56 PM
प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय में आयोजित आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गया.
मरकच्चो. प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय में आयोजित आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गया. प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तथा शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करना है. पारदर्शी और अनुशासित प्रक्रिया के माध्यम से योग्य छात्र-छात्राओं का चयन सुनिश्चित किया जाता है, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण अनुशासन और सभी बुनियादी सुविधाएं मिल सके. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन बनाये रखने के लिए शिक्षकों व प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की गयी थी. परीक्षा प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की देखरेख में हुई. सर्वोदय जमा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र में दसवां वर्ग के 192 परीक्षार्थियों में 178 सम्मिलित हुये. वहीं 12वीं वर्ग के 18 छात्र-छात्राओं में आठ छात्र-छात्राएं उपस्थित हुई. उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी के रूप में जेई निखिल चंद्र महतो, वीक्षक के रूप में हरिहर कुमार सिंह, रामचंद्र दास ,आलोक कुमार ,रवि कुमार, आदित्य गौतम, अशोक कुमार, राहुल कुमार रंजन, रोहित कुमार साव, बिरजू कुमार वर्मा, तौहीद आलम, राधाकांत भारती आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










