आठ अतिक्रमणकारियों के विरुद्व कार्रवाई की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन
आठ अतिक्रमणकारियों के विरुद्व कार्रवाई की अनुशंसा

यह कार्रवाई एसडीओ रिया सिंह के निर्देश पर की गयी है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. झंडा चौक से कोडरमा रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पर्षद ने सख्ती बरती और आठ अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 133 के अंतर्गत कार्रवाई की अनुशंसा एसडीओ से की है़ यह कार्रवाई एसडीओ रिया सिंह के निर्देश पर की गयी है़ यह मार्ग शहरी क्षेत्र का प्रमुख हिस्सा है, जहां से हजारों यात्री प्रतिदिन कोडरमा रेलवे स्टेशन की ओर आवाजाही करते हैं, परंतु झंडा चौक के आसपास व स्टेशन रोड में ठेले लगा कर किये गये अतिक्रमण से लगातार यातायात प्रभावित हो रहा था़ आम नागरिकों को स्टेशन समय पर पहुंचने में बाधा होती थी और कई बार लोग अपनी ट्रेन तक छूटने की शिकायत लेकर नगर पर्षद कार्यालय पहुंचते थे़ वहीं कुछ फल विक्रेता खराब फल सीधे नालियों में डाल देते थे, जिससे नालियों के जाम होने की आशंका थी. बारिश पूर्व नाली सफाई कार्य चल रहा है, परंतु बार-बार सफाई के बाद भी गंदगी फैलाने और नाली में कचरा फेंकने की घटनायें लगातार सामने आ रही थीं. ऐसे में नगर पर्षद की टीम ने चिह्नित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिवत नोटिस जारी कर धारा 133 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की है़ इसमें राजेंद्र चौधरी तिलैया बस्ती, सूरज अड्डी बंगला, मो सब्बीर अंसारी नाई कॉलोनी, रिंकू सोनी ताराटांड, दिनेश कुमार पुराना बस स्टैंड, मनोज कुमार तिलैया बस्ती, अनिता देवी ताराटांड़, गीता देवी ताराटांड़ शामिल हैं. इन सभी पर सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने, गंदगी फैलाने एवं नगर प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola