ePaper

रांची ने पलामू को 138 रन से हराया

Updated at : 22 Jan 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
रांची ने पलामू को 138 रन से हराया

रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 343 रन बनाये.

विज्ञापन

कोडरमा . झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 टूर्नामेंट में गुरुवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रांची और पलामू के बीच मैच खेला गया. रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 343 रन बनाये. जिसमें शिवांक ने 155 रन, वैभव ने 83 रन और आयुष ने 36 रन बनाये. पलामू की ओर से आशीष ने चार विकेट तथा प्रकाश और सुमित ने एक एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू की टीम 19.4 ओवर में 105 रन पर ही सिमट गयी. पलामू की ओर से दौलत ने 51 रन और नमन ने 15 रन का योगदान दिया. रांची की ओर से अतुल्य ने सात विकेट और राजकुमार गिरी ने तीन विकेट लिये. रांची के अतुल्य लाल मैन ऑफ द मैच बने. मौके पर टीआरडीओ विनोद खुल्लर, अंपायर हेमंत ठाकुर, शशि रंजन झा, स्कोरर गजेंद्र प्रसाद, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू खान, ओमप्रकाश, तहसीन हुसैन,अमित जायसवाल, बसंत कुमार, मुकेश प्रभाकर, अजय राणा, राजू राणा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola