राजेंद्र सिंह पुनः बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह पुनः बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

श्री सिंह ने दुबारा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन के साथ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के प्रति आभार जताया है.

विज्ञापन

जयनगर. भाजपा जिला संगठन द्वारा बिगहा निवासी राजेंद्र सिंह को पुनः जयनगर हीरोडीह मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. श्री सिंह ने दुबारा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन के साथ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के प्रति आभार जताया है. इधर, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को बधाई दी है. बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, सदानंद सिंह मल्लू, मनोज सिंह,अवित सिंह, छोटेलाल सिंह, सुनील सिंह, शशि पांडेय, परमानंद गिरि, मुखिया संजय साव, मीडिया प्रभारी दीपक वर्णवाल, मंटू पंडित, दिनेश चौधरी, मुरलीधर यादव, सुरेश राणा, राजेंद्र राम, सुखदेव यादव, ललित शर्मा आदि शामिल हैं.

रूपायडीह में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ

जयनगर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड के रूपायडीह पैक्स (भुवालडीह) धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया राजकुमार यादव व मुखिया विनोद दास ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र के खुलने से किसान अपनी धान यहां बेच सकते हैं. किसानों को सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जायेगा. मौके पर पैक्स अध्यक्ष जागेश्वर यादव, पंसस धनेश्वर राणा, मनोज दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष परसाबाद विजय राणा, दिलीप राणा, अजय यादव, शिव शक्ति यादव, चंदन कुमार यादव, अवधेश यादव, सचिन यादव, रेखो महतो, उमेश यादव व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola